
शुक्लागंज,उन्नाव : भीषण सर्दी को देखते हुये पालिका प्रशासन ने पालिका में रैन बसेरा बनवाया है रैन बसेरा की हकीकत देखने के लिये बुधवार दोपहर एसडीएम सदर अक्षत वर्मा अचानक गंगाघाट नगर पालिका पहुंचे जहां उन्होंने रैन बसेरे का निरीक्षण किया मौजूद पालिका कर्मचारियां से पूछा कि अब तक कितने लोग सर्दी में ठहरे हुये हैं इसकी जानकारी ली,कर्मियांे ने बताया कि कोई भी जरूरतमंद रैन बसेरा में नहीं आ रहा है यह सुन उनका पारा हाई हो गया और उन्होंने मातहतों की क्लास लगाई, इसके साथ ही जमकर फटकारा भी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी के साथ सर्दी में ठिठुर रहे लोगों को रैन बसेरा में ला कर रखा जाये, यदि कोई भी सर्दी में फुटपाॅथ पर ठिठुरता नजर आया तो जिम्मेदारों को बक्सा नहीं जायेगा
इस दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे गये और एसडीएम से अलाव जलवाने की मांग की जिस पर उन्होंने बताया कि अभी चिन्हित स्थानों पर अलाव जलवाया जा रहा है जल्द ही अन्य स्थानों पर भी अलाव जलवाये जायेंगे,इसके साथ ही जिन स्थानों पर पालिका का अलाव जलवाया जायेगा। उन स्थानों पर बोर्ड या बैनर भी लगवाये जायेंगे,जिसके बाद एसडीएम उन्नाव के लिये रवाना हो गये,एसडीएम के जाने के बाद पालिका कर्मियों ने राहत की सांस ली।