diwali horizontal

रोटरी इलाहाबाद इलीट के रोटेरियन रक्तवीरों ने रक्तदान किया।

0 164

प्रयागराज  : बैसाखी के शुभ अवसर पर आज रोटरी इलाहाबाद इलीट के रोटेरियन रक्तवीरों ने रक्तदान किया। रक्तदान में क्लब के सचिव रोटेरियन नितिन चोपड़ा, क्लब के ब्लड डोनेशन चेयरपर्सन रोटेरियन विकल्प अग्रवाल एवं क्लब के मीडिया प्रभारी रोटेरियन मनीष गर्ग ने रक्तदान किया। रक्तदान के अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अभिषेक वर्मा और पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन कल्याण घोष के सुपुत्र रोटेरियन अरिंदम घोष भी मौजूद थे। सचिव ने पूर्व में पच्चीस बार और मीडिया प्रभारी ने उन्नीसवीं बार रक्तदान किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वतः अपनी सुविधानुसार ब्लड बैंक जाए और रक्तदान करें, एक स्वस्थ व्यक्ति साल में तीन से चार बार रक्तदान कर सकता है, इससे किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती। एक यूनिट रक्त से कई जिंदगी बचाई जा सकती है। कोविड की वजह से रक्तदाताओं की भारी कमी हो गयी है।
फोटो 13 जनवरी 4 जेपीजी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.