diwali horizontal

मानपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

0 191

 

मानपुर । थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन नवागत एसएचओ संजय कुमार के द्वारा किया गया। बैठक में क्षेत्र के निवर्तमान ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य व गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। बैठक में नवागत एसएचओ संजय कुमार ने उपस्थित लोगों से परिचय प्राप्त कर कानून व्यवस्था के बारे में भी उपस्थित लोगों से जानकारी ली।

उन्होंने कहा पंचायत चुनाव सन्निकट है किसी प्रकार का विवाद ना होने पाए इसके लिए आप लोगों का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने बताया अगर किसी ने जानबूझकर अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की तो शक्ति से निपटा जाएगा।

कानून व्यवस्था के साथ किसी भी हालत में खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। जुआ खेलना प्रतिबंधित हरे पेड़ों का कटान पूर्णतया बंद रहेगा। किसी प्रकार की घटना दुर्घटना होने पर आप लोग थाने को सूचित करें अविलंब कार्रवाई की जाएगी। हमारा मोबाइल 24 घंटे खुला रहेगा हालांकि थाने की कमान संभालने के अभी कुछ ही दिन हुए हैं। जनता को नवागत  प्रभारी निरीक्षक से काफ  उम्मीदें हैं।

जनता में यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि कई घटनाएं अभी जल्द में ही हुई है जैसे कि मानपुर कस्बे के निकट बखरिया गांव में बोलेरो चोरी हो गई। उसका मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। बन्नी खरैला में हुई दुकान में चोरी का भी खुलासा नहीं हो पाया है। कस्बे में  जायसवाल मोबाइल शॉप और रहमान की किराने की दुकान में पीछे से नकाब लग गई थी। हालांकि संजय कुमार के लिए मानपुर थाने का चार्ज संभालना कांटो भरा ताज है।

देखना यह है कि किस तरीके से नवागत एसएचओ कानून व्यवस्था को चुस्त.दुरुस्त रखने में सफल होते हैं। पीस कमेटी की बैठक को निवर्तमान प्रधान नंद किशोर पांडे, नबी अहमद, योगेश मिश्रा, प्रियंका मिश्रा, जुलेखा खातून, पूर्व प्रधान दयाराम यादव, तसव्वर खान, राघवेंद्र सिंह, राहुल सिंह, कामिल खान, निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य आफ ाक अहमद, कौशल किशोर भार्गव, अजय द्विवेदी, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य मुईद अहमद खान, सत्रोहन लाल यादव सहित वरिष्ठ उप निरीक्षक शतीशचंद, उप निरीक्षक हर शंकर पाठक, उपनिरीक्षक हरि भजन सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.