diwali horizontal

भीषण ठंड में अलाव जलवाकर समाजसेवी ने दी राहत

0 198
 बल्दीराय,सुल्तानपुर : समाजसेवियों द्वारा अलाव जलवाकर राहत देना एक सराहनीय पहल की। गलन भरी ठंड को देखते हुए पूर्व प्रधान प्रतिनिधि व समाजसेवी अकबर रज़ा ने ग्रामीण बैंक के सामने पारा बाजार में अलाव जलवाया।इस कड़ाके भारी ठंड से लोगों को सहायता देना व अलाव जलवाकर राहत देना ही सबसे बड़ी मानवता है।समाजसेवी अकबर रजा के बड़े भाई जहीर अहमद ने भी ठंड के शुरूआती दौर से लगातार एक माह से अलाव जलवाकर राहत देने का कार्य कर रहे हैं।

 

अकबर रजा का कहना है कि ठंड में अलाव जलवाकर इंसान के साथ साथ जानवर भी आग का सहारा लेकर राहत महसूस करते हैं। इस लिए अलाव जलवाना  एक इंसानियत का पैगाम है।
समाजसेवी अकबर रज़ा के साथ सहयोग करने में पत्रकार-आबाद अहमद, प्रदीप मौर्य,अकबाल अहमद,शिव कुमार मौर्य,विपिन कुमार मिश्रा, सुल्तान खान,विजय कुमार कोरी,आमिर ठेकेदार, खुर्शीद खान,मुजीबुर्रहमान, जुनेद बीडीसी,असगर रजा, पवन कुमार मोर्य आदि लोग शामिल रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.