diwali horizontal

अवैध तमंचा कारतूस बरामद

0 271
लखनऊ : गुडंबा पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद करने में सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक गुडंबा फरीद अहमद ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त बब्बू गौतम पुत्र स्वर्गीय मनोज गौतम निवासी ग्राम सांझा मांझा थाना सिधौली सीतापुर हाल पता झोपड़पट्टी रेलवे स्टेशन ताड़ीखाना को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का तमंचा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसे जेल भेज दिया
Leave A Reply

Your email address will not be published.