diwali horizontal

मिहीपुरवा में धान क्रय केन्द्रों के विरोध में किसानों का विरोध प्रदर्शन

0 157

 

बहराइच: मिहीपुरवा तहसील अन्तर्गत सरकार द्वारा संचालित क्रय केन्द्रों पर हो रही धांधली के विरोध में किसानों में भारी आक्रोश है। सरकार द्वारा मिहीपुरवा कस्बे में तीन क्रय केन्द्र संचालित कर किसानों का धान खरीदा जा रहा है, परन्तु महीनों से धान क्रय केन्द्रों पर ट्राली खडी कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे किसानों का धैर्य अब टूटने लगा है और किसान जब क्रय केन्द्र प्रभारी से अपनी पीडा कहता है तो केन्द्र प्रभारी तथा उनके सहयोगी अभद्रता करते हुए मार पीट करने पर आमादा हो जाते हैं जिससे क्रय केन्द्रो पर संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

इसी को देखते हुए सैकडों की संख्या में किसान तहसील में इकठ्ठा होकर जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी मिहीपुरवा के प्रतिनिधि तहसीलदार मिहीपुरवा नवीन कुमार को सौंपा जिसमें ओम प्रकाश पुत्र तेज नरायण निवासी भरिया मजगंवा खाद्य एंव रसद विभाग द्वारा संचालित क्रय केन्द्र प्रभारी आर डी प्रसाद पर केन्द्र पर गाली गलौज कर मार पीट करने का आरोप लगाते हुये कार्यवाही किये जाने की मांग की। पौडा निवासी रबी यादव व श्रवण कुमार ने भी केन्द्र प्रभारी पर गम्भीर आरोप लगाया और कहा कि केन्द्र प्रभारी द्वारा केवल तीन किसानों का धान प्रतिदिन तौलने का आदेश है।

कहा जाता है जबकि विचौलियों से सांठ गांठ कर प्रतिदिन हजारों कुन्तल धान की खरीददारी केन्द्र प्रभारी कर रहें है। दूसरी तरफ एफसीआई मिहीपुरवा के धान क्रय केंद्र जरही पर खड़ी ट्राली का टोकन लेकर इंतजार कर रहे किसानों का धान तौल न होने से किसानों में काफी रोष दिखा। सुरेंद्र वर्मा, कबूतरा देवी, शान्ति देवी को बताया गया कि आज आप की ट्राली तौली जाएगी। मौके पर जाकर देखा तो वहां पर धान क्रय केंद्र प्रभारी अजावर हुसैन नहीं थे।

फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन नहीं उठा। वही धान लोडिंग करके ले जाने का काम करने वाले वाहन चालक दानिश ने बताया कि पिछले शनिवार को डीएम के आदेश पर धान क्रय केंद्र को बन्द किया गया है। इस संबंध में बताया कि हमारे पास स्टाफ की कमी है इसलिए धान क्रय केंद्र बंद रहेगा। इसके साथ ही यह भी बताया कि धान क्रय केंद्र पर उपस्थित स्टाफ को बुलवा लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.