
सुल्तानपुर : साहब-बच्ची पैैदा होने के बाद पति ने छोड़ दियाअब बच्ची के साथ स्वयं का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।पति घर से भी निकाल देने की धमकी दे रहा है।मंगलवार को सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी के सामने बच्ची समेत पहुंचते ही एक महिला फफड़ पड़ी। इसके साथ ही कई अन्य शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्या डीएम व एसपी को बताई।दोनों अधिकारियों ने संबंधित अफसरों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।बोली महिला-सितंबर से दौड़ रहे,कहीं सुनवाई नही नहीं हो रही है।
सदर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में करीब 12 बजे पयागीपुर निवासी गीता देवी एक वर्षीय बच्ची के साथ पहुंची। डीएम व एसपी के पास पहुंचते ही महिला ने कहा,साहब बच्ची पैदा होने के बाद पति ने छोड़ दिया है।अब खर्च भी नहीं दे रहा है।साथ ही घर से निकाल देने की धमकी दे रहा है। मदद मांगने के लिए जाने पर पुलिस ताना मारती है।साहब,सितंबर से दौड़ रहे हैं।कोई नहीं सुन रहा है।अब हम अपने बच्ची के साथ कैसे गुजारा करें।महिला की शिकायत सुनने के बाद एसपी ने सीओ सिटी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।