diwali horizontal

सीडीओ ने रखी हाईटेक शौचालय की ईंट,किया नीव पूजन

0 179
मलिहाबाद,लखनऊ : तहसील दिवस के पश्चात् मुख्य विकास अधिकारी विकास खण्ड कार्यालय पहुंच कर निरीक्षण किया साथ ही उत्तम साफ सफाई के लिए खण्ड विकास अधिकारी डॉ संस्कृता मिश्रा को बधाई देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इसके पश्चात कार्यालय परिसर में हाईटेक सामुदायिक शौचालय काभूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ नींव की पहलीईट रखकर किया।इस अवसर ब्लाक प्रमुख निशां सिंह चौहान,बीडीओ डॉ संस्कृता मिश्रा,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल सिंह चौहान,अवर अभियन्ता,एमके सिंह,एडीओ समाज कल्याण शिवकुमार वर्मा,एडीओ पंचायत देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं अन्य कर्मचारी/अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मुख्य सीडीओ प्रभाष कुमार द्वारा निर्माण कार्य शिलापटट का शिलान्यास किया गया।इस अवसर पर उन्होने शौचालय के निर्माण कार्य को ससमय और गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए।वही ग्राम पंचायत सहिलामऊ में ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित सामुदायिक शौचालय का लोकापर्ण कर समूह की महिलाओं को शौचालय की चाभी सौपी साथ ही अन्य ग्राम पंचायत बहेलिया,फतेहनगर, भदवाना,मोहम्मद नगर

 

तालुकेदारी,नईबस्ती धनेवा, अहमदाबाद कटौली,घुसौली गांव में निर्मित सामुदायिक शौचालयो का हस्तानान्तरण स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को चाभी देकर साफ-सफाई तथा रख-रखाव की जिम्मेदारी भी सौपी। इस अवसर पर सीडीओ ने स्वंय सहायता समूह की महिलाओं तथा उपस्थिति ग्रामीणों को शौचालय का प्रयोग करने तथा स्वच्छता की आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर सम्बन्धित गांवो के सचिव तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.