diwali horizontal

भाकियू भानु प्रदेश प्रभारी आशु चैधरी को पुलिस ने भेजा जेल

0 195

स्वतंत्र देश में तिरंगा यात्रा पर किसान नेता को जेल आखिर क्यों?

किसान नेता कैसे हो गया गुंडा, ये भी बताए प्रशासन?

कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक

बाराबंकी :  भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के प्रदेश प्रभारी आशु चैधरी को बाराबंकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है दरअसल आशु चैधरी 20 जनवरी को तिरंगा यात्रा निकालने वाले थे, आपको बता दें कि आशु चैधरी के समर्थक रात को ही थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे उनके समर्थक का कहना है कि इस स्वतंत्र देश में तिरंगा यात्रा निकालने के लिए भी पुलिस जेल में डाल रही है यह काफी निंदनीय है, फिलहाल नगर कोतवाली के ठीक सामने आशु चैधरी के समर्थक कोतवाली का घेराव कर रहे थे जिस पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच मीठी झड़प भी हुई है, आशु चैधरी की पत्नी ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि आशु चैधरी तिरंगा यात्रा निकालने वाले थे जिस को रोकने के लिए बाराबंकी का शासन प्रशासन उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और आशु चैधरी के साथ अनहोनी की भी आशंका है,

 

गौरतलब है कि इस पूरे मामले के बारे में जब नवाबगंज एसडीएम अभय पांडे से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने बात करने से साफ साफ मना कर दिया है इस पूरे मामले को लेकर किसानों में काफी ज्यादा आक्रोश देखने को मिल रहा है, किसानों का कहना है कि अगर किसान नेता आशु चैधरी  को बाराबंकी शासन प्रशासन  नहीं रिहा करता है तो हाई कोर्ट जाने के साथ-साथ धरना प्रदर्शन करते हुए रोड जाम करने का काम किया जाएगा, आपको बताते चलें कि इसकी लपेटे अब दिल्ली तक भी पहुंच गई है, फिलहाल रात्रि करीब 12ः00 बजे आशु चैधरी को पुलिस वाहन में ले जाया गया है बताया जा रहा है कि आशु चैधरी को जेल भेज दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.