diwali horizontal

एस.बी.एस. स्कूल में आयोजित हुआ भगवान गणेश का वार्षिकोत्सव

0 156

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह ने परिवार संग की पूजा-अर्चना

 

हैदरगढ़, बाराबंकी :  विधानसभा क्षेत्र हैदरगढ़ के नरौली गाँव स्थित एस.बी.एस. पब्लिक स्कूल परिसर के मुख्य गेट पर कई वर्ष पहले स्थापित की गई भगवान गणेश की प्रतिमा का दोपहर को निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बड़े भाई अनिल सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप, भाई बब्लू सिंह, बेटे व समाजसेवी हर्षित राजकुमार तथा परिवार सहित संयुक्त रूप से पूरे विधि-विधान के साथ हवन पूजन किया और भगवान गणेश से सुख व समृद्धि की कामना भी की। वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े ही विधि-विधान, हवन, पूजा-पाठ व मंत्र उच्चारण के साथ किया गया। इस कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय परिसर में आए हुए 200 लोगों को प्रसाद वितरण किया गया व भोजन कराया गया तथा देरशाम भव्य आरती कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

इस मौके पर बोलते हुए अशोक कुमार सिंह ने कहा कि भगवान गणेश की प्रतिमा के वार्षिकोत्सव में क्षेत्रवासी भक्तिभाव से लगे हैं। हम सबको अपने अन्दर भगवान की भक्ति को सदैव जागृत रखना चाहिए इससे पूरे समाज का भला होता है। भगवान गणेश का आशीर्वाद हम सबके ऊपर सदैव बना रहे ऐसी मैं प्रार्थना करता हूँ। वार्षिकोत्सव अनुष्ठान को सफल बनाने में मुख्य रूप से सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, संजय सिंह, राम नीरज सिंह, राम प्रताप सिंह, गंगा बक्श सिंह, कृष्ण कुमार द्विवेदी उर्फ राजू भैया, रामकुमार सिंह, राजू सिंह, अय्यूब कुरेशी, मोहम्मद वसीम, बृजेश मिश्रा सहित सभी भक्त लोग व ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.