diwali horizontal

बदमाशों ने डिग्गी तोड़कर 4 लाख उड़ाए, सीसीटीवी में कैद

0 153
लखनऊ : राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने पैसा लेकर घर जा रहे युवक की डिक्की तोड़कर ₹400000 पार कर दिए। बदमाशों को पैसा निकाल कर भागता देख युवक ने गाड़ी दौड़ाई लेकिन वह उन्हें पकड़ना सका। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्यवाही में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की यह करतूत कैद हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गोसाईगंज के काजी खेड़ा गांव के रहने वाले किसान नंबर लाल मंगलवार को अमेठी स्टेट बैंक से ₹400000 निकाले थे पीड़ित ने बताया कि उन्होंने चेक के माध्यम से पहले ₹200000 निकाले जो उन्हें तुरंत दे दिए गए लेकिन इसके बाद बैंक कर्मचारी ने कहा कि बैंक में पैसा बहुत है अगर और पैसा चाहिए तो निकाल लीजिए इसके बाद पीड़ित ने ₹200000 का चेक और भरा और इसके बाद बैंक कर्मियों ने आधे घंटे बाद में उन्हें पैसा दिए वह पैसा लेकर अपने बेटे के साथ जा रहे थे उन्होंने पैसे से भरा थैला डिक्की में रख दिया रास्ते में एक दुकान पर उन्होंने चना और लाइन भाई और बेटे से कहा कि तुम चलो आगे दुकान पर रुको हम सब्जी लेकर आते हैं एक दुकान पर रुकने के बाद उनका बेटा पेशाब करने चला गया तभी पीछे से पल्सर सवार बदमाश आए उन्होंने टिक्की तोड़कर पैसा निकाल लिया और भाग निकले पैसा निकाल कर भागते देख पीड़ित के लड़के ने शोर मचाया तब तक बदमाश भाग चुके थे प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.