diwali horizontal

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित

0 215
अमेठी : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद स्मृति जुबिन इरानी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। वर्चुअल मीटिंग में  जनपद के जनप्रतिनिधि व अधिकारी जुड़े रहे। बैठक में जिले के विकास से जुडे सभी मुददों पर बिंदुवार चर्चा हुई। बैठक में जिलाधिकारी अरुण कुमार ने  जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति से संबंधित समस्त योजनाओं का बिंदुवार प्रस्तुतीकरण किया। सांसद ने मनरेगा, दीनदयाल अंत्योदय योजना, दीनदयाल उपाध्याय योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण/शहरी), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण/शहरी), डिजिटल भारत भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम, डिजिटल इंडिया पब्लिक इंटरनेट एक्सेस प्रोग्राम, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना, उज्जवला योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, बाल विकास सहित अन्य योजनाओं पर गम्भीरता से चर्चा की।
जिलाधिकारी ने बिंदुवार समीक्षा के दौरान सांसद को अवगत कराया कि मनरेगा योजना अंतर्गत जनपद के चिन्हित 2100 तालाबों के सापेक्ष 1591 तालाबों का कार्य पूर्ण कराया गया है शेष 509 तालाबों पर कार्य प्रगति पर है, लॉकडाउन की अवधि में  18591 प्रवासी श्रमिकों में से 14716 प्रवासी श्रमिकों को रोजगार प्रदान किया जाए किया गया है। उन्होंने बताया कि कन्वर्जंस विभाग द्वारा श्रमांश पर रुपए 203.40 लाख व्यय करते हुए 101194 मानव दिवस सृजित किए गए हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन मैं वार्षिक लक्ष्य 2324 के सापेक्ष 1156 समूहों का गठन करते हुए 768 समूहों को रिवाल्विंग फंड उपलब्ध कराया गया है, समूह बैंक लिंकेज के वार्षिक लक्ष्य 619 के सापेक्ष 78 समूहों को सीसीएल बैंक से ऋण लिंक की सुविधा उपलब्ध कराई गई है तथा 38 समूहों को बैंक ऋण लिंक स्वीकृत कराया गया है, स्कूल ड्रेस लक्ष्य 76721 तैयार कर समूह द्वारा जनपद के विद्यालयों में वितरण कराया गया है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत कुल 1278 अभ्यर्थियों को सेवायोजित किया गया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत विकासखंड भेटुआ में स्वीकृत हारीपुर से रसवादा मार्ग लंबाई 7.90 किमी का कार्य पूर्ण हो गया है।
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत क्षतिग्रस्त सड़कों का मुद्दा उठाया, इसके साथ ही पेयजल योजना अंतर्गत पाइपलाइन, बोरिंग की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत किया, जनपद में निस्प्रयोज्य विद्यालयों के ध्वस्तीकरण को लेकर शिकायत किया। जिस पर सांसद ने जिलाधिकारी को उक्त कार्यों की जांच कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सांसद ने कोरोना महामारी नियन्त्रण, बचाव व टीकाकरण के क्षेत्र में किए गए जिला प्रशासन के कार्यों की सराहना किया।
बैठक में वीडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक तिलोई मयंकेश्वर शरण सिंह, विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह, विधायक अमेठी गरिमा सिंह, विधायक जगदीशपुर व राज्यमंत्री सुरेश पासी, राजेश अग्रहरि व अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। जिलाधिकारी अरूण कुमार ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया एवं आश्वस्त करते हुए कहा कि सांसद महोदया व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा जनपद के विकास को लेकर जो भी निर्देश दिए गए हैं उनका संबंधित अधिकारियों से अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डा. अंकुर लाठर, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सुशील प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आशुतोष दूबे, जिला विकास अधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय, परियोजना निदेशक आशुतोष दूबे, सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.