ऊंचाहार/रायबरेली : कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मजीतपुर मजरे हमीदपुर बड़ा गांव में परिजनों से किसी बात से क्षुब्ध होकर युवती ने गले में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव निवासी अनिल पटेल की 19 वर्षीय पुत्री रंजना किसी बात को लेकर काफी समय से परिजनों से क्षुब्ध रहती थी। बुधवार की देर रात घर के कमरे को अंदर से बंद कर छत से लगे बिजली के पंखे के हुक में रस्सी लगाकर गले में डालकर झूल गई। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद परिजनों के पुकारने पर कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका से कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। और अंदर जाकर देखने पर किशोरी मृत अवस्था में रस्सी के सहारे झूलती मिली। बेटी के पिता ने रस्सी खोलकर नीचे उतार कर देखा तो बेटी की मौत हो चुकी थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पिता के प्रार्थना पत्र पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
Citizen Voice, a Hindi Daily Newspaper brings the Latest & Breaking News actively. Read Latest News with powerful Headlines today from India & Around the World on Sports, Business , Health & Fitness , Bollywood & Entertainment, Blogs & Opinions and many more categories
from leading columnists.