diwali horizontal

किसान गोष्ठी मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन

0 157

 

ऊंचाहार/रायबरेली  :  नगर स्थित ब्लाक सभागार में किसानों की आय वृद्धि को बढ़ाने को लेकर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में किसानों ने उपस्थित होकर योजनाओं के बारे में जानकारियां ली। कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गजेंद्र सिंह ने पशुपालन, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, आदि के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि अच्छे नस्ल के पशुओं से अच्छा दुग्ध उत्पादन होगा जिससे किसानों की आय बढ़ेगी। जिसके बाद मुर्गी पालन मत्स्य पालन के बारे में विस्तार पूर्वक लोगों को बताया। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता अतुल सिंह ने अपने संबोधन में किसानों को बताया कि किसान हमारा भगवान है। और भाजपा की सरकार खासकर मोदी जी के नेतृत्व में किसानों का विकास कर रही है।

 

भाजपा सरकार ने सौभाग्य निधि, किसान सम्मान जैसी योजना लाकर किसानों का सम्मान बढ़ाने का काम किया है।  उसके परिवेश में किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्नत किस्म की खेती, गन्ना उत्पादन, दूग्ध डेयरी, मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन योजनाओं को आज सरकार धरातल पर उतारकर सीधा किसानों को लाभ दे रही है। मुख्य अतिथि ने बताया कि 1163 लाभार्थियों को पीएम आवास मिलना है। 200 लोगों को आवास स्वीकृत कर पत्र आज  वितरित किया जा रहा है। साथ ही साथ मनरेगा कार्य योजना मे व्यक्तिगत लाभ, पशुपालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, सहित समूह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी विजयंत कुमार सिंह, डीएन पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, बीटिएम शिव चरन वर्मा, एडीओ कृषि वीरेंद्र सिंह, किसान धर्मराज तिवारी, जगदीश प्रसाद सिंह, रामगोपाल सिंह चंदेल, राम दत्त पांडेय, जयचंद वर्मा, राकेश सिंह यादव, संकठा प्रसाद पांडेय, गोलू अग्रहरी मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.