diwali horizontal

पशुधन घोटाले में फरार चल रहे IPS अरविंद सेन ने किया सरेंडर

0 148

लखनऊ : पशुधन घोटाला के आरोपी IPS अरविंद सेन ने बुधवार सुबह लखनऊ की पीसी थर्ड कोर्ट में सरेंडर कर दिया। फरार चल रहे सेन पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है पुलिस कुर्की की कार्यवाही शुरू कर चुकी थी सेन ने जमानत के लिए याचिका भी दायर की थी जिसे खारिज कर दिया गया था। इसी के बाद सरेंडर की संभावना जताई जा रही थी

लखनऊ में हजरतगंज थाने में दर्ज पशुधन विभाग में करोड़ों रुपए के ठेके दिलाने के नाम पर ठगी के मुकदमे में आईपीएस अरविंद सेन यादव आरोपी हैं। इस मामले में उनको निलंबित किया जा चुका है। गिरफ्तारी के डर से अरविंद सेन काफी दिनों से फरार चल रहे थे पुलिस ने लखनऊ और उनके पैतृक आवास अयोध्या में डुगडुगी पिटवा कर उन्हें फरार घोषित कर दिया था। गिरफ्तारी के डर से उन्होंने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी जिसे सोमवार को खारिज कर दिया गया

पशुपालन विभाग में आपूर्ति के नाम पर इंदौर के व्यापारी से करोड़ों रुपये हड़पने के आरोपियों को बचाने के लिए 35 लाख रुपये लेने के आरोप हैं भ्रष्टाचार निवारण के विशेष न्यायाधीश संदीप गुप्ता ने कहा था कि सेन लगातार फरार चल रहे हैं और पुलिस की पकड़ से दूर हैं, लिहाजा उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाए। इससे पहले अरविंद सेन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की मांग वाली अर्जी दी गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.