diwali horizontal

सहायक कमांडर विजय शुक्ल को मिला राष्ट्रपति पुलिस मेडल 

0 163
अमेठी : गणतंत्र दिवस के अवसर पर विजय कुमार शुक्ल को भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति पुलिस मेडल से नवाजा गया है। विजय कुमार शुक्ल पुत्र राम बहादुर शुक्ल का पैतृक निवास पूरे खुशियाल मजरे बदलापुर जनपद अमेठी है। विजय कुमार सीमा सुरक्षा बल से राष्ट्रीय सुरक्षा गारद एन एस जी गुरुग्राम हरियाणा में प्रतिनियुक्ति पर असिस्टेंट कमांडर के पद पर तैनात हैं। उनकी इस देश के प्रति सराहनीय सेवा सच्ची लगन तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठता के लिए उन्हे यह मेडल मिला है।
दो महीने पहले ही इन्हें उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य के लिए महानिदेशक एन एस जी द्वारा डीजी डिस्क एवं कमंडेशन रोल प्रदान किया गया था। एक छोटे से कुलीन परिवार में जन्मे भारत माता के इस सपूत ने प्रारभिक शिक्षा प्रा वि बदलापुर व हायर सेकेण्डरी की पढाई रणंजय इं का ठेंगहा तथा इंटर मीडिएट रणवीर इंटर कालेज रामनगर अमेठी एवं स्नातक की पढाई आर आर पी जी कालेज अमेठी से की। शुरूवात से ही मेधावी रहे विजय कुमार शुक्ल का शौक देश सेवा का रहा। उनकी सफलता पर पूर्व प्रधानाचार्य वृंदावन शुक्ल, डा अर्जुन शुक्ल, अधिवक्ता के के शुक्ल, शिक्षक डॉ पवन कुमार पांडेय सहित क्षेत्र वासियों ने बधाई देते हुए कहा कि विजय कुमार शुक्ल ने क्षेत्र का जो मान बढाया है वह युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.