diwali horizontal

पुलिस ने किया अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

0 150
अमेठी : जिले की जगदीशपुर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक अवैध शस्त्र, एक अवैध तमंचा व अवैध कारतूस बनाने व भरने की मशीन, भारी मात्रा में छर्रे, बारूद, रांगा के साथ भारी मात्रा में खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इस फैक्ट्री को चलाने वाले दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है।
ग्राम पंचायत चुनाव को देखते हुए एसपी दिनेश सिंह के निर्देश पर अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों को चलाने वाले और इनकी खरीद-फरोख्त करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जगदीशपुर पुलिस ने कस्बा स्थित शांति मार्केट के एक मकान में चल रही अवैध फैक्ट्री पर छापा मारकर सोहराब अली और रियासत अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में रियासत अली ने बताया कि वे लोग सामान लाकर अपने यहां भरकर बरामद मशीन व उपकरणों से तैयार कर बेच देते हैं तथा उनका साथी सोहराब कारतूस बेचने में मदद करता है और वे खराब तमंचा व बंदूक की मरम्मत भी करते हैं।
मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम ने बताया इन अभियुक्तों के पास से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बरामद हुए हैं। इनमें से एक अभियुक्त के खिलाफ पहले भी एक मुक़दमा दर्ज है। इनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.