diwali horizontal

महापुरूषों की धरती है उत्तर प्रदेश: केएस एबट

0 126

लखनऊ : भारत गणतंत्र को इस वर्ष 72 वर्ष पूरे हो गए। देश का संविधान पूरे विश्व के संविधान से अलग है श्रेष्ठ है। यह बातें मशहूर समाज सेवी तथा राष्ट्रीयकृत बैंक के सेवानिवृत महा प्रबंधक कृपाल सिंह एबट ने कहीं। मौका था गणतंत्र दिवस झंडा रोहण का। हर बार की भांति इस बार भी आलमबाग स्थित समर विहार कालोनी में गणतंत्र दिवस को पूरे राष्ट्रीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समर विहार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा समाज सेवी कृपाल सिंह एबट ने भारत के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश को महापुरूषों की धरती बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारा जन्म लेना और इसी की धरती में बसना यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि जिस धरती में श्री राम ने अवतार लिया हो, जहां श्री कृष्ण ने जन्म लिया हो जहां कई सूफी संतों, ऋ षि मुनियों ने लोगों को जीने का सलीका दिया हो वह धरती स्वर्ग समान है।

 

एबट ने कहा कि गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर समर विहार कालोनी में जिस प्रकार से हम सब मिल जुलकर रहते आ रहे हैं यह गंगा-जमनी तहजीब की मिसाल है। हमारे यहां दीपावली, होली ही नहीं बल्कि ईद और क्रिस्मस का त्योहार भी सदभाव के साथ अंजाम दिया जाता है। सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए उन्होंने यह भी जानकारी दी कि भारत ने ज्ञान, विज्ञान, अर्थशास्त्र तथा अन्य सभी क्षेत्रों में विश्व की अगुवाई की है। हमें अपने देश पर गर्व होना चाहिए। इस अवसर पर पार्षद गिरीश मिश्रा ने भी अपनी कॉलोनी की प्रशंसा करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.