diwali horizontal

सफदरगंज पुलिस ने तीन शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

0 162

एक हुन्डई कार समेत 305 अंग्रेजी शराब की शीशी बरामद

 

बाराबंकी :  सफदरगंज पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी तीन शराब तस्करों को किया गया गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा मे हरियाणा मार्का 305 शीशी अवैध अग्रेजी शराब व एक हुन्डई कार बरामद किया है। 26 जनवरी को देखते हुवे पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद ने जनपद के सभी थानों की पुलिस को वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया था। इसी बीच सफदरगंज के थाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में थाना सफदरगंज पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर 26 जनवरी के दिन ग्राम बघौरा पुल के पास से 03 शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से एक अदद हुन्डई कार संख्या बीआर 06 एटी 2849 को रोकने का इशारा किया तो कार चालक ने गाड़ी की रफ्तार और तेज कर दी जिसके बाद पुलिस टीम ने कार को पकड़ लिया तलाशी लेने के बाद पुलिस ने कार में रखी हरियाणा मार्का की 305 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब रखकर बिहार ले जायी जा रही थी जिसको पुलिस ने बरामद किया गया।

 

पुलिस की पूछताछ पर अभियुक्तगण से पूछताछ पर जानकारी हुई कि उनके द्वारा यह शराब हरियाणा प्रान्त से लाई जा रही है जिसे लेकर वह  बिहार जा रहे थे।  बिहार में शराब प्रतिबन्धित है इसलिए यहां से ले जाकर बिहार में चोरी छिपे अच्छे दामों में बेची जाती है । पुलिस ने  कार पर देखा गया तो आगे व पीछे दोनों नंबर अलग अलग पाये गये।  नंबर प्लेट पर लिखे नंबरों की भिन्नता के संबंध में पूछने पर अब्जियुक्तो ने बताया गया कि गाड़ी में जो नंबर प्लेट बीआर 06 एटी 2849 बरामद हुई है वह सही नंबर प्लेट है जबकि दूसरा नंबर गलत स्वीकार किया है। अभियुक्तगण द्वारा गाड़ी पर नंबर प्लेट इसलिए बदल दिया जाता था कि कार के नंबर के आधार पर उनकी सही जानकारी किसी को ना हो पाये। यह कार अभियुक्त मृत्युंजय की है। पुलिस ने तीनों शराब तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्जकर जेल रवाना कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.