diwali horizontal

गणतंत्र दिवस पर तहसील प्रांगण में उपजिलाधिकारी, थाना परिसर, ब्लाक परिसर, अस्पताल परिसर मे झंडा रोहण कर मनाया गया-

0 151

  बल्दीराय,सुल्तानपुर :,बल्दीराय तहसील प्रांगण में उपजिलाधिकारी बल्दीराय राजेश कुमार ने तहसील में झण्डारोहण राष्ट्रगान करने के उपरांत तहसील सभगार में उपस्थित अपने वक्तव्य में संकल्प दिलाया, हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता  सुनिश्चित कराने वाली बंधुता पढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर एतदद्वारा इस संविधान को अंगीकृत किया। कार्यक्रम में तहसीलदार शैलेन्द्र चौधरी,लेखपाल संघ के अध्यक्ष संतरामयादव अधिवक्ता,व तहसील के कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.