diwali horizontal

सआदतगंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 5 क्विन्टल गोमास के साथ 4 गिरफ्तार

0 125

लखनऊ : सआदतगंज पुलिस ने बीती रात गोमास से भरी एक पिकप 407 गाड़ी के साथ गोमास तस्करी के अवैध कारोबार मेे लिप्त चार लोगो को गिरफ्तार कर 5 क्विन्टल गोमास बरामद किया है। सआदतगंज पुलिस को बीती रात सूचना मिली की गोमास से लदी एक पिकप 407 गाड़ी दरगाह रोड की तरफ से शर्ग़ा पार्क की तरफ आ रही है पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर शर्गा पार्क के पास घेरा बन्दी कर पिकप गाड़ी को रोका तो पिकप गाड़ी मे सवार लोगो ने भागने का प्रयास किया । पुलिस ने पिकप डाले को घेर कर उसमे सवार 4 लोंगो को पकड़ लिया ।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगो में हबीब नगर ऐशबाग बाज़ार खाला का रहने वाला मो0 नौशाद, फाज़िल नगर दरगाह रोड सआदतगंज का मो0 दानिश, वाटर वक्र्स रोड भदेंवा बाज़ार खाला का रहने वाला परवेज़ व वाटर वक्र्स रोड भदेवां बाज़ार खाला का रहने वाला मो0 अज़हर शामिल है। पुलिस के अनुसार 5 क्विन्टल गोमास के साथ पकड़े गए लोगो ने बताया कि गोमास तस्करी के इस गैंग का सरगना कैम्वेल रोड के रहने वाले रहीश का पुत्र खालिद है । पुलिस के अनुसार गोमास के साथ पकड़े गए गोमास तस्कर गोमास एकत्र फुटकर दुकानो पर बेचते है। गिरफ्तारी के समय गिरफ्तार अभियक्तो के साथ मौजूद खालिद, फरहान, फहीम व हुसैनी कसाई पुलिस से बच कर भागने मे सफल रहे।

गोमास के साथ इससे पहले शहर के कई थाना क्षेत्रो मे गोमास तस्कर गोमास के साथ गिरफ्तार होकर जेल भी जा चुके है । गोमास तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान निरन्तर जारी रहता है बावजूद इसके गोमास तस्करी का अवैध कारोबार जारी है ये चिन्ता का विषय है । सूत्रो ने बताया कि पुराने लखनऊ के अलावा लखनऊ के ग्रामीण क्षेत्रो में कई लोग अभी भी गोमास तस्करी का काम चोरी छुपे कर रहे है सूत्रो के हवाले से पता चला है कि गोमास तस्करी के इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगो को कुछ कददावर लोगो का समर्थन भी प्राप्त है

इस लिए इस कारोबार पर पूरी तरह से नकेल पुलिस नही कस पा रही है। सूत्रो ने ये भी बताया कि बीती रात सआदतगंज पुलिस द्वारा 5 क्विन्टल गोमास के साथ पकड़े गए चार लोगो को थाने से छुड़ाने के लिए कई लोग सक्रिय हो गए थे लेकिन गोमास का अवैध कारोबार करने वालो को बचाने वालो की एक न चली और पुलिस नें चारो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब गोमास तस्करी के कारोबार के सरगना खालिद और उसके अन्य फरार साथियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगो के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.