diwali horizontal

वर्ष 2021 की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में संपादित होंगी

0 173

प्रथम चरण 03 फरवरी से 12 फरवरी 2021 तक तथा द्वितीय चरण दिनांक 13 फरवरी से 22 फरवरी 2021 तक

लखनऊ : वर्ष 2021 की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में संपादित होंगी। प्रथम चरण 3 फरवरी से 12 फरवरी 2021 तक तथा द्वितीय चरण दिनांक 13 फरवरी से 22 फरवरी 2021 तक निर्धारित है। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद, दिव्यकांत शुक्ला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण में कुल 10 मंडलों यथा- आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन, तथा बस्ती जिनमें कुल 39 जनपद है, उनके इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा के कुल 10,58,617 परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा लेने हेतु कुल 7,505 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं।

सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बताया कि नियुक्त हुए परीक्षकों के नियुक्ति पत्र परिषद की वेबसाइट पर विद्यालयों को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसे पृथक से भी मुद्रित करा कर क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से जनपदों को प्रेषित किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.