diwali horizontal

कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक स्कूलों को 15 मार्च से खोलने का प्रस्ताव

0 196
उत्तर प्रदेश:  में कक्षा 6 से 8वीं तक के  उच्च प्राथमिक स्कूलों को एक मार्च और कक्षा एक से पांच तक के प्राथमिक स्कूलों को 15 मार्च से खोलने का प्रस्ताव है बेसिक शिक्षा विभाग ने यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष पेश किया है। विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी मिल सकती है।केंद्र सरकार की ओर से उच्च प्राथमिक स्कूलों को खोलने की गाइड लाइन जारी होने के बाद मुख्यमंत्री ने स्थितियों का आंकलन कर स्कूल जल्द खोलने के निर्देश पहले ही दे दिए थे उल्लेखनीय है कि परिषदीय स्कूलों का शैक्षिक सत्र 2020-21 का संचालन 31 मार्च तक होता है। एक अप्रैल से नया सत्र संचालित किया जाएगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.