
ऊँचाहार/रायबरेली : क्षेत्र के छिपिया गांव निवासी शैलेंद्र सिंह को दोबारा करणी सेना भारत संगठन के विधानसभा मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, वहीं क्षेत्रीय लोगों ने इस पर खुशी जाहिर की है।
करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष ऋषि सिंह ने शैलेंद्र सिंह को प्रमाण पत्र देकर उन्हें संगठन के विधानसभा मीडिया प्रभारी की जिम्मेवारी सौंपी है। वहीं जिला अध्यक्ष ऋषि सिंह ने बताया कि शैलेंद्र सिंह ने एक वर्ष संगठन में रहकर अपने पद पर निष्ठापूर्वक अपने दायित्व का निर्वाहन किया है जिसको लेकर दोबारा से उनको जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर युवा प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी सूरज सिंह भदौरिया, विधानसभा अध्यक्ष रजवंत सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।