diwali horizontal

कोरोना वैक्सीनेशन के बाद अयोध्या में 8 महिला कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ी राम जन्मभूमि दर्शन मार्ग पर हैं तैनात

0 166

अयोध्या :  में राम जन्मभूमि के दर्शन मार्ग के चेकिंग प्वाइंट पर तैनात आठ  महिला कांस्टेबल की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। बेचैनी और मूर्छा आने के लक्षण के बाद इन्हें अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सभी महिला आरक्षियों को शुक्रवार को कोविड-19 की वैक्सीन लगाई गई थी ये सभी महिला कांस्टेबल राम जन्मभूमि दर्शन मार्ग के चेकिंग प्वाइंट पर ड्यूटी  में तैनात थी। रामलला के दर्शन मार्ग पर महिलाओं के तीन चेकिंग बूथ पर मिलाकर सात महिला कांस्टेबल अस्वस्थ हुई हैं।

 

कल डीआईजी समेत जिले भर के पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को कोविड-19 की वैक्सीन लगाई गई थी। अन्य सभी अधिकारी और पुलिसकर्मी पूरी तरह से स्वस्थ हैं । सिर्फ इन्हीं आठ महिला पुलिस कर्मियों के तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली है महिला आरक्षियों का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. उज़ैर अहमद अंसारी ने कहा कि यह सभी लक्षण सामान्य हैं। इस तरीके की समस्याएं कोरोना के वैक्सीन लगने के बाद आ सकती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.