
सीतापुर : कस्बा में मार्ग दुर्घटना में दो लोग गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद घायलों की हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। कस्बा के पुरानी बस्ती निवासी चमन पोरवाल 25 पुत्र रमेश पोरवाल घर से बुलेट गाड़ी पर सवार होकर महमूदाबाद मार्ग पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे कस्बा के बहराइच रोड निवासी विशाल पोरवाल 18 पुत्र विनोद कुमार पोरवाल मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे थे। बुलेट मोटरसाइकिल की आमने सामने भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बुलेट मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गये।
मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अपने संसाधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टरों द्वारा दोनों घायल युवकों का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पाकर परिजन सीएचसी पहुंचे दोनों घायलों को अपने संसाधन से लखनऊ ले जाया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है परिजनों द्वारा बताया जा रहा है कि दोनों घायलों की हालत है गंभीर बनी हुई है।