diwali horizontal

बिजली शिविर के दौरान चलाया गया चेकिंग अभियान

0 170

मलिहाबाद,लखनऊ:  बिजली विभाग ने रविवार को तहसील के सामने उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए महाशिविर कैम्प लगाया जिसमें क्षेत्र से 15 शिकायतें आईं जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शिविर में 31 उपभोक्ताओं ने 2 लाख 15 हजार रुपए बिल भी जमा किया। शिविर के दौरान बिजली विभाग द्वारा मलिहाबाद के गल्लामंडी में चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमे 10 बकायेदारों के कनेक्शन भी काटे गए। इस शिविर में एसडीओ दुर्गेश जयसवाल सहित कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.