diwali horizontal

आठ जुआरी गिरफ्तार

0 182

लखनऊ :  मोहनलालगंज थाना क्षेत्र से उप निरीक्षक राजेश सिंह ने अभियुक्त अशोक पुत्र बृजपाल, वीरेंद्र पुत्र सजीवन लाल, रवि यादव पुत्र जयकरन को जुआ खेलते समय सार्वजनिक स्थान सचिन ढाबा के पीछे से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से 1760 रुपए नगद बरामद हुए हैं। वहीं, नगराम थाना क्षेत्र से वरिष्ठ उपनिरीक्षक गजे सिंह ने अभियुक्त वाहिद पुत्र अनीश, रामू पुत्र शंभू, सोहनलाल पुत्र स्वर्गीय राम अवतार और रामदयाल पुत्र स्वर्गीय बाबादीन को जुआ खेलते समय जंगल अमवा मुर्तजापुर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से 2440 रुपए नगद बरामद हुए हैं। पुलिस ने आठों अभियुक्तों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.