
लखनऊ : सर्विलांस सेल पुलिस आयुक्त दक्षिणी की टीम ने 45 खोए हुए मोबाइल फोन को सकुशल बरामद कर उनके असली मालिकों के सुपुर्द कर दिया। बरामद मोबाइल फोंस की कीमत 9 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है। एडीसीपी दक्षिण पुर्णेन्दु सिंह ने बताया कि मोबाइल गायब होने के बाद मिले प्रार्थना पत्रों के आधार पर नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया तो सर्विलांस सेल की मदद से विभिन्न कंपनियों के 45 मोबाइल फोन लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, उन्नाव व पश्चिम बंगाल, बिहार, दिल्ली क्षेत्र से बरामद कर उनके मालिकों के सुपुर्द किए गए हैं। खोए हुए फोन पाकर उनके मालिकों ने पुलिस के कार्य की प्रशंसा की है।