
मालबाबू पर रिश्वत लिए जाने का लगाया गंभीर आरोप
कानपुर : शहर के घाटमपुर कस्बा निवासी दिव्यांग अरुण श्रीवास्तव ने पेशन बनवाने के नाम पर मालबाबू पर दस हजार की ऱिश्वत लिये जाने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत लेकर पीड़ित सोमवार दोपहर अपनी बेटी अपर्णा के साथ तहसीलदार के पास उनके कार्यालय पहुंचा तो हड़कम्प मच गया। इतना ही नही कई महीनों से रिश्वत दिये जाने के बाद भी काम नही होने से परेशान पीड़ित दिव्यांग जैसे ही अधिकारी के सामने पहुंचा तो उसने ब्लेड से हाथ की काट कर सुसाइड किये जाने का प्रयास किया। जिसके बाद हड़कम्प मच गया।
जिसके बाद तहसीलदार ने तत्काल प्रभाव से विकलांग की पेंशन जारी करने और घूसखोर कर्मचारी पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। रिश्वतखोरी का मामला सामने आने के बाद तहसील कर्मियों में हड़कम्प मचा हुआ है। पीड़ित ने बताया कि,उसकी पत्नी की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। वो कई महीनों से तहसील के चक्कर लगाते -लगाते थक गया था।