diwali horizontal

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,पति सहित तीन पर हत्या का आरोप,मामले की जांच में जुटी पुलिस

0 148

बाराबंकी :  संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार शाम एक विवाहिता का शव घर मे लटकता मिला पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है वहीं विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने पति सहित तीन लोगों के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है पुलिस मामले की तफ्तीश मे जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहपुर थानाक्षेत्र तालगांव में एक विवाहिता का फंदे से लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने बेटी की हत्या करने की तहरीर देकर पति सहित तीन लोगों को नामजद किया है।पुलिस ने विवाहिता के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

 

बताते चलें कि वर्ष 2013 में लालजी निवासी बसंतपुर थाना बड्डडूपुर ने अपनी बेटी किरण(26) की शादी फतेहपुर के तालगांव से कृष्णकुमार उर्फ रिंकू से की थी । किरण और रिंकू के इस बीच एक बेटी सौम्या उर्फ बुलबुल(5) जन्म लिया रिंकू के सम्बंध गांव में रहने वाली युवती से हो गए इसी का विरोध किरण किया करती थी इस बीच सोमवार की देरशाम किरण का शव फांसी से लटकता मिला ।मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने पति रिंकू,ससुर व गांव की युवती पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है।पुलिस पूरे मामले में तफ्तीश कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.