diwali horizontal

राजस्व संग्रह अमीन संघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ

0 200
अमेठी : जिले के मुसाफिरखाना तहसील स्थित सभागार में बुधवार को राजस्व संग्रह अमीन संघ के तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रभान दुबे की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष भवानी प्रसाद द्विवेदी, उपाध्यक्ष राजेन्द्र  प्रसाद, महामंत्री सुरेश यादव,  कोषाध्यक्ष धर्मराज त्रिपाठी, दिलीप श्रीवास्तव, लेखा निरीक्षक सहित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों को जिलाध्यक्ष ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चन्द्रभान दुबे ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप उनके दिशा निर्देशों पर कार्य करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रह अमीनो के साथ संगठन हमेशा खड़ा रहेगा। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। समारोह में वीरेंद्र यादव, समर बहादुर, प्रभात तिवारी, अशोक कुमार, अरुण उपाध्याय, अरविंद कुमार, देवी बक्स सिंह, दूधनाथ शुक्ल, अचल ओझा, सतीश कुमार सहित अन्य राजस्व संग्रह अमीन मौजूद रहे।
2 Attachments
Leave A Reply

Your email address will not be published.