diwali horizontal

14 फरवरी को शांति मार्च व श्रद्धांजलि सभा

0 154

प्रयागराज: अटेवा पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शीघ्र व्यापक स्तर पर आन्दोलन शुरू करने जा रहा है। पहले चरण में 14 फरवरी 2021 को पुलवामा शहीदों हेतु शांति मार्च के साथ पैरामिलिट्री फोर्स की पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग करेगा। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज मंगलवार को अटेवा पेंशन बचाओ मंच प्रयागराज के पदाधिकारियों की एक बैठक बालसन चैराहा पर जिला संयोजक अशोक कनौजिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष डा.हरि प्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रयागराज में बालसन चैराहा से अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क की प्रतिमा तक कैण्डिल मार्च व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि नेताओं को 4-4 पेंशन जबकि देश की सीमाओं पर जान न्योछावर करने वाले पैरामिलिट्री फोर्स तथा 30 से 35 वर्ष तक सरकारी कर्मचारियों को कोई पेंशन नहीं। अटेवा का लक्ष्य पुरानी पेंशन बहाली है। पेंशन हमारा हक है हम अपना हक लेकर रहेंगे। संघर्ष का मार्ग कुछ भी हो हमें अपने लक्ष्य पुरानी पेंशन को प्राप्त करना है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री कमल सिंह द्वारा किया गया।

बैठक में जिला संरक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह, जिला संयोजिका नीलम सिंह, नरेन्द्र बहादुर सिंह, अंजना सिंह, मिथिलेश मौर्य, सचिन रावत, रंजना पाण्डेय, अनुराग पाण्डेय, अशोक कुमार सिंह, फुलेल सिंह पटेल, दिनेश यादव, विजय यादव, अशोक यादव, कृष्ण कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.