diwali horizontal

थाने के पास 24 घंटे पड़ा रहा वृद्घ का शव

0 152
कानपुर : नजीराबाद थाने के अंतर्गत कोका-कोला चौराहे पर स्थित अमर जवान चौक पर बुधवार दोपहर करीब 60 वर्षीय वृद्घ की मौत हो गई। इस दौरान उधर से गुजरे राहगीर ने देखा देर रात वह ड्यूटी कर घर लौटा तो भी वृद्घ का शव पड़ा था। गुरुवार सुबह जब वह इधर से गुजर रहा था तो शव देखकर इलाकाई लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई थी इसके बावजूद पुलिस नहीं आई। जब‌कि चौराहे पर पूरे दिन एक टीएसआई, दो सिपाहियों के साथ कई होमगार्ड वहां मौजूद रहते हैं। दोपहर में किसी तरह जब पुलिसकर्मियों को सूचना मिली तो उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। नजीराबाद इंस्पेक्टर ज्ञानसिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह लोगों की सूचना मिलने पर वृद्घ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है 24 घंटे तक शव के पड़े रहने की बात गलत है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.