diwali horizontal

कोरोना कॉल के लंबे इंतजार के बाद बुधवार को स्कूल खोलने का दिया आदेश

0 186

सेउता सीतापुर :  कोरोना कॉल के लंबे इंतजार के बाद बुधवार को स्कूल खोलने का आदेश दिया गया। शिक्षा विभाग की तरफ से शिक्षकों को समय से पहुंचकर विद्यालय में पठन.पाठन कराने की हिदायत दी गई थी। इसको लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी हो गई थी। कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार विद्यालय खोलने के पहले स्कूल मे सेनिटाइजर रखने व बिद्यार्थियों को स्कूल मे बैठने से पहले मुह पर मास्क होना अनिवार्य था लेकिन ऐसा नहीं दिखा। लेकिन विकासखंड रेऊसा में उच्च माध्यमिक विद्यालय गुडरूवा देवरिया में अध्यापक शिक्षा विभाग के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं। यह स्कूल आज भी बंद पाया गया यहां पर कोई भी अध्यापक उपस्थित नहीं था।

 

इस स्कूल में रसोईया छन्नूलाल ने बताया कि मुझे स्कूल के अध्यापकों द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई गई है कि आज स्कूल खुलेगा स्कूल खोलने की जानकारी पूर्व माध्यमिक माध्यमिक विद्यालय से मिली है। जिससे मैं यहां पर आया हूं। बताते चलें कि स्कूल में तीन शिक्षक तैनात हैं इस विषय के संदर्भ में खंड शिक्षा अधिकारी रेउसा सुंदरलाल रावत से बात की गई तो बताया कि जानकारी मिली है। जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। स्कूल बंद होने के प्रकरण में पहले भी कई बार इस बिषय मे उच्च अधिकारियों को लिखित अवगत करा चुका हूं। वही उच्च माध्यमिक विद्यालय खरवलिया में स्कूल समय से खुला हुआ है 6 छात्र उपस्थित हैं। प्रधानाचार्य सहित दो अनुदेशक उपस्थित है लेकिन मास्क व सोशल डिस्ट्रिक्ट डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.