
लखनऊ : उठरेटिया-सुल्तानपुर-जाफराबाद रेल खंड में सिमित ऊँचाई के सब-वे निर्माण के लिए परिचालन सम्बन्धी कारणों से बेगमपुरा एक्सप्रेस समेत कई स्पेशल ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया एवं विनियमित किया जायेगा। 12 फरवरी को अपने आरंभिक स्टेशन से चलने वाली ट्रेन- 02238 बेगमपुरा स्पेशल एक्सप्रेस 13 फरवरी को लखनऊ मंडल में अपने निर्धारित मार्ग लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी के स्थान पर लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी।
12 फरवरी को अपने आरंभिक स्टेशन से चलने वाली ट्रेन- 02370 देहरादून-हावड़ा सुपर फास्ट स्पेशल 13 फरवरी को लखनऊ मंडल में अपने निर्धारित मार्ग लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी के स्थान पर लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी। ट्रेन-02237 बेगमपुरा स्पेशल एक्सप्रेस अपने आरंभिक स्टेशन वाराणसी से 13 फरवरी को निर्धारित प्रस्थान समय 12:40 बजे चल के मार्ग में 40 मिनट विनियमित की जायेगी।