diwali horizontal

सड़क सुरक्षा माह पर छात्रों को किया जागरूक

0 215

लखनऊ :  दिल्ली पब्लिक स्कूल  इंदिरा नगर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि डॉ ख्याति गर्ग, पुलिस उपायुक्त यातायात, लखनऊ कमिश्नरेट रही। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सम्मिलित होकर सक्रिय प्रतिभाग किया, इस अवसर पर पंकज शर्मा ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क लखनऊ व संदीप कुशवाह टेरिटरी मैनेजर हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड भी उपस्थित रहे।

 

छात्र एवं छात्राओं द्वारा यातायात जागरूकता संबंधी प्रश्न पूछे गए और डा ख्याति गर्ग द्वारा प्रश्नों का जवाब देते हुए यातायात नियमों की जानकारी दी गयी व छात्र एवं छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करनें के लिये प्रोत्साहित किया गया। यातायात पुलिस सहित  टीआई कृष्ण प्रताप यादव उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.