diwali horizontal

काकोरी पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को दबोचा

0 123
लखनऊ :   काकोरी थाना क्षेत्र से पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, थाने पर 11 फरवरी को एक छेड़छाड़ का मुकदमा पीड़िता ने दर्ज कराया था। जिसकी जांच उपनिरीक्षक मुन्नालाल कर रहे थे। जांच के दौरान उप निरीक्षक ने मुकदमे के नामजद अभियुक्त मुन्ना दीक्षित पुत्र रामकृष्ण दीक्षित निवासी फरीदीपुर काकोरी को सीतापुर बाईपास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.