diwali horizontal

रेलवे ट्रैक पर मिला पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के भतीजे का शव 

0 176

 

अमेठी : सूबे के जनपद अमेठी में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब एक पूर्व मंत्री के भतीजे का शव रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में बंटा हुआ मिला। पुलिस के अनुसार ये शव समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के भतीजे का है। जो रात में 10 बजे घर से निकला था लेकिन सुबह 4 बजे उसके मरने की ख़बर आई। फिलहाल जीआरपी प्रतापगढ़ के जवानों ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और स्थानीय पुलिस मौके पर साक्ष्य संकलन करने के साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

 

बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के छोटे भाई जगदीश प्रजापति का बेटा शुभम प्रजापति अभी राजनीति में सक्रिय नहीं था। गुरुवार को गांव में तेरहवीं का कार्यक्रम था। इसमें प्रजापति का पूरा परिवार शामिल था। शुभम भी वहीं पर था। लेकिन, शुक्रवार सुबह उसका शव सदर कोतवाली के खेरौना गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर पाया गया। राहगीरों ने इसकी सूचना जीआरपी और पुलिस को दी। जीआरपी प्रतापगढ़ के जवानों ने शव को कब्जे में लिया है।पुलिस को अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं मृतक के भाई ने कहा कि राजनीतिक द्वेषवश में उसके भाई की हत्या की गई है।साजिशकर्ताओं ने ही शुभम को मारने के बाद ट्रैक पर ले जाकर फेंक दिया। मेरा भाई ऐसा नहीं था। वह सुसाइड नहीं कर सकता है। लेकिन रात में कुछ लोग उसको शराब आदि पिलाकर पंचायत चुनाव के राजनैतिक द्वेष से ऐसा करके मेरे परिवार को परेशान किया जा रहा है।

 

 

वहीं इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि शुभम की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। सुबह 4 बजे लोकोपायलट ने इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी प्रतापगढ़ व अमेठी पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा मृतक का शव दो हिस्सों में बंटा था। फिलहाल शव पर चोट के कोई और निशान नज़र नहीं आए हैं। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौके पर साक्ष्य संकलन कर जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.