diwali horizontal

सड़क सुरक्षा माह के 23वें दिन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0 179

 

अमेठी : जनपद में चल रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (21.01.2021 से 20.02.2021) के 23वें दिवस पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी तथा यात्री कर अधिकारी द्वारा दोपहिया वाहनों की चेकिंग  की गई। चेकिंग के दौरान हेलमेट एवं टिप्पलिंग के अभियोजन में 37 वाहनों के चालान किए गए, इसके साथ ही पूर्वान्ह 12:00 बजे से शुभम सोती फाउंडेशन, अमेठी के सौजन्य से 50 दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरण भी किया गया, जिसके मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष  दुर्गेश त्रिपाठी रहे।

 

इसी क्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा आरआरपीजी कालेज में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया गया व मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान हेतु जागरूक करते हुए विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.