diwali horizontal

महमूद अली द्वारा नई दिल्ली में ओटीटी प्लेटफार्म डॉन सिनेमा का भव्य लॉन्चिंग समारोह

0 218

लखनऊ : को होटल जे डब्ल्यू मैरियट एयरो सिटी, नई दिल्ली में डॉन सिनेमा का एक भव्य लॉन्चिंग और सक्सेस पार्टी आयोजित किया गया , जिसमें चीफ गेस्ट अभिनेत्री ज़न्नत जुबैर, गायक शाहिद मालया, अभिनेत्री भूमिका गुरंग और कॉमेडियन सुनील पाल थे। अन्य वीआईपी मेहमान राहुल सक्सेना (मुंबई के सांसद), डॉ श्रीकांत शिंदे कल्याण डोंबिवली के सांसद, नितमत्री मीना सेठी मंडल (फिल्म ‘मैं मुलायम’) के साथ उनके प्रमुख अभिनेता अमित सेठी भी थे

कार्यक्रम की शुरुआत डॉन सिनेमा की उद्घोषणा के साथ-साथ स्वागत भाषण के संग हुई और इसके बाद डॉन सिनेमा के प्रदर्शन शोरील और फिल्मों का ट्रेलर ‘मैं मुलायम’ और ‘विक्टिम’ प्रदर्शित किया गया। इसके बाद महमूद अली, डॉ अली ईरानी और सतीश जी को उनके भाषण के लिए मंच पर बुलाया गया। अभिनेत्री भूमिका के शानदार प्रदर्शन के बाद, सुनील पाल की कॉमेडी शायरी, अभिनेत्री जन्नत जुबैर को भावपूर्ण स्वागत किया गया, बाद में गायक शाहिद माल्या और गायक बेस्वविता ने अपने रोमांचक प्रदर्शन को प्रस्तुत किया, पूरे मेहमानों ने बहुत आनंद लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.