diwali horizontal

काली फिल्म ,हूटर व सायरन के विरूद्ध चला अभियान

0 219
लखनऊ : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सोमवार को राजधानी में परिवहन विभाग के प्रवर्तन दलों द्वारा वाहनों में लगी काली फिल्म, हूटर व सायरन के विरुद्ध अभियान चलाया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन संजय तिवारी,  सिद्धार्थ यादव व अमित रंजन राय एवं यात्री कर अधिकारी आशुतोष उपाध्याय, योगेंद्र यादव व  रवि चंद्र त्यागी द्वारा नियम विरुद्ध काली फिल्म लगे हुए कुल 36 वाहनों का अवैध हूटर लगे हुए कुल 5 वाहनों का चालान किया गया ।
चालान के साथ ही वाहनों से काली फिल्म एवं हूटर हटाने की कर्रवाई भी यातायात पुलिस लखनऊ के साथ की गई। सभी वाहन चालकों को हिदायत दी गई कि वह सड़क सुरक्षा के समस्त नियमों का पालन करते हुए ही वाहन का प्रयोग करें।इसी क्रम में आज भी  माल वाहनों में ओवरलोडिंग के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा एवं वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप ना लगे होने की भी जांच  की जाएगी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.