diwali horizontal

आलमबाग से छेड़छाड़ के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

0 198

 

लखनऊ :  आलमबाग थाना क्षेत्र से पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक आलमबाग ने बताया कि वैलेंटाइन डे के दिन 20 वर्षीय युवती ने दो युवकों पर छेड़छाड़ का मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसकी जांच उपनिरीक्षक बृजेश कुमार सिंह कर रहे थे। जांच के दौरान उप निरीक्षक ने मुकदमे के नामजद अभियुक्त मोहम्मद तौकीर पुत्र मोहम्मद हकीम निवासी गढ़ी कनौरा और शमशुल हक पुत्र मरहूम अब्दुल हक निवासी हरचंदपुर गढ़ी कनौरा को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.