diwali horizontal

लड़की भागने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

0 201
लखनऊ :  अलीगंज पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक नाबालिग गुमशुदा लड़की को सकुशल बरामद कर उस को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अलीगंज ने बताया कि थाने पर एक पीड़ित ने मुकदमा पंजीकृत कराया था कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से स्कूल गई थी। वह वापस नहीं आई। सूचना पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए बच्ची को बरामद करने के लिए टीमें बनाई और किशोरी को सकुशल बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम रोहित राजभर पुत्र शिव कुमार राजभर निवासी शिवलोक त्रिवेणी नगर तृतीय अलीगंज बताया है। पुलिस के अभियुक्त के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.