diwali horizontal

यूपी : उन्नाव में 2 लड़कियों की संदिग्ध मौत, 1 लड़की की हालत गंभीर

0 208

उन्नाव : असोहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पाठकपुर के मजरे बबुरहा में लगभग दोपहर बाद 3:00 बजे के करीब कोमल पुत्री संतोष पासी उम्र 15 वर्ष तथा काजल पुत्री सूरजपाल पासी उम्र लगभग 14 वर्ष रोशनी पुत्री सूर्य बली उम्र लगभग 16 वर्ष बबुरा नाला के पास सूर्य बली के खेत में पशुओं के लिए हरा चारा लेने गई थी।

दिन के ढलते शाम समय जब तीनों लड़कियां घर वापस नहीं आई तो परिजनों को चिंता होने लगी जिस पर परिजन लड़कियों को खोजने के लिए निकल पड़े खेत में तीनों लड़कियां मरणासन्न हालत में मिली बच्चियों को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असोहा ले गए जहां पर डॉक्टरों ने कोमल उम्र 15 वर्ष वह काजल उम्र लगभग 14 वर्ष को मृतक घोषित कर दिया। वही रोशनी पुत्री सूर्य बली को जनपद अस्पताल उन्नाव को रिफर कर दिया।

स्थानीय गांव वालों के अनुसार रोशनी की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है। घटनास्थल से लेकर बबुरा गांव को पुलिस के आला अधिकारी पुलिस अधीक्षक उन्नाव अपने दल बल के साथ छावनी में तब्दील क दिया है घटना के संबंध में स्थानीय लोगों में संशय की स्थिति बनी हुई है हत्या के साथ बच्चियों के साथ अनहोनी की शंका जाहिर करते हुए सहमे हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट इंतजार है।

इस हृदय विदारक विभक्त घटना की हर ओर निंदा हो रही है। मौके पर उन्नाव के पुलिस अधीक्षक, व डीआईजी लक्ष्मी सिंह मौके पर पहुँचे दूसरी ओर प्रदेश सरकार का नारा प्रदेश में महिलाओं बच्चियों की सुरक्षा की पोल खोलती हुई यह घटना प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रही है डॉक्टरों के द्वारा भी इसमें प्वॉइजनिंग के लक्षण बताए गए हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर मामले की गहराई से जांच की जा रही है. आवश्वयक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.