diwali horizontal

32 ‘नेक आदमी’ को सम्मानित करेंगे परिवहन मंत्री

0 326

लखनऊ : एक माह से राजधानी सहित पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर चल रहे सड़क सुरक्षा माह के तहत वैसे तो परिवहन विभाग और उसका प्रवर्तन दस्ता लगातार विभिन्न प्रकार के जन-जागरुक अभियान और कार्यक्रमों का आयोजन हर वर्ग के लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग व प्रशिक्षित कर रहा है। लेकिन व्यवहारिक तौर पर देखा जाये तो सड़क सुरक्षा या फिर सड़क दुर्घटनाओं के बीच कुछेक एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका होती है जिसकी उपयोगिता को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। जी हां, बात हो रही है सड़क दुर्घटनाओं के दौरान मौके पर सहायता करने वाले उस अमुक व्यक्ति की जिसे परिवहन विभाग की शब्दावली में गुड सेमिरटन यानी नेक आदमी की संज्ञा दी जाती है। कुछ ऐसे ही 32 नेक आदमियों को परिवहन विभाग राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन मौके पर शनिवार को सम्मानित करने जा रहा है।

 

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भर में सड़क हादसे के बाद मदद करने वाले 32 लोगों को चिन्हित किया गया है जिन्हें
विभाग के मुखिया यानी परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार अशोक कटारिया खुद अपने हाथों से सम्मानित करेंगे। इस बाबत लखनऊ के वरिष्ठ एआरटीओ (प्रवर्तन) संजय तिवारी का कहना है कि सड़क सुरक्षा समापन समारोह में बतौर मुख्य परिवहन मंत्री शिरकत करेंगे। इस दौरान सड़क सुरक्षा माह के मद्देनजर चुने गये नेक आदमियों को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस समापन समारोह में भारतीय जीवन बीमा प्रमुख सहभागी के तौर पर अपनी भूमिका सुनिश्चित करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.