diwali horizontal

अपराध गोष्ठी का आयोजन, दिये कई निर्देश

0 176

अमेठी : पंचायत चुनाव नजदीक है। इसलिए जिलाधिकारी अरुण कुमार और एसपी दिनेश सिंह ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार गौरीगंज में बैठक ली।दोनों ही अफसरों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध शराब व अवैध हथियार बेचने वालों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए।

 

सभागार में अपराध गोष्ठी में जिलाधिकारी व एसपी 

ने सभी को पंचायत चुनाव के लिए कमर कसने को कहा। जमानत पर छूटे अपराधियों पर शिकंजा कसने को कहा। अफसरों ने कहा कि किसी भी सूरत में पंचायत चुनाव में गड़बड़ नहीं होनी चाहिए। जो भी आपराधिक छवि के लोग हैं उन्हें उनके खिलाफ गुंडा, जिला बदर तथा हिस्ट्रीशीट खोली जाए। खुराफातियों को मुचलका पाबंद कर दिया जाए। एसपी ने जल्द से जल्द से लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के लिए कहा। हिस्ट्रीशीटरों व अपराधियों पर सतर्क निगरानी रखते हुए वांछित तथा वारंटियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने को कहा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी सुशील प्रताप सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज गुरुमीत सिंह, मुसाफिरखाना मनोज कुमार यादव,व  अमेठी अर्पित कपूर, समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.