
उन्नाव : विगत दिवस थानखेत्र असोहा के अंतर्गत बाबुराह गांव निवासी खेत पर चारा लेने गई तीन दलित बहने गेंहू के खेत में रस्सी और दुपट्टे से बंधी मिली।परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने तीनों बहनों को कब्जे में लिया जिसमे एक बहन मौके पर ही मृत मिली जबकि दो बहनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहाँ पर दूसरी बहन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि तीसरी बहन कानपुर रिजेंसी में भर्ती कराया गया जिसकी हालत डॉक्टरों ने गम्भीर बताई है।एक ही परिवार की तीन बहनों के साथ हुई घटना से पूरे जनपद में कोहराम मच गया।घटना को गम्भीरता से लेते हुए डीएम, एसपी मौके पर पहुँच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है तो भी आईजी भी घटनास्थल पर पहुँच कर जायजा लिया।
सपा नेताओं ने बाबुराहा गांव पहुचकर परिजनों से मिलकर सांत्वना देते हुए उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से लापरवाह है।भाजपा सरकार में प्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज कायम है।पूर्व सपा विधायक ने दलित बेटियों के साथ हुई घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है।सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हमेशा गलत बयान कर अत्यचार को बढ़ावा देने का काम कर रही है।उन्होंने कहा कि इस तरह की हृदय विदारक घटना को अंजाम देने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।प्रदेश में महिलाओं और बेटियों के साथ हो रही घटनाओं से महिलाएं व बेटियां घर से निकलने से डर रही है।