
ऊँचाहार/रायबरेली : कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर चड़रई चौराहे के निकट तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए जिसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के बिंदागंज निवासी राहुल 21 अपने साथी पूरे मंशाराम निवासी अल्ताफ 22 के साथ बाइक से किसी आवश्यक कार्य से बाबूगंज जा रहा थे तभी चड़रई चौराहे के निकट तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार बाइक समेत सड़क किनारे खाई में जा गिरे।राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद राहुल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एम के शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल दो लोग सीएचसी आये थे जिसमें गंभीर रूप से घायल राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है।