
सुल्तानपुर : वीर अब्दुल हमीद चिकित्सालय में पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर ए के सिंह अपने व्यस्ततम समय में से रविवार को सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक निशुल्क ओपीडी करते हैं।सेवा करनी हो तो उसके लिए समय निकल ही जाता है। अगर किसी को सीख लेना हो तो वह वीर अब्दुल हमीद चिकित्सालय चला आए और नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा श्रीमती बबीता जयसवाल के अथक प्रयास एवं रोटरी क्लब ट्रांस गोमती के सहयोग से अब यह चिकित्सालय जो वर्षों से बंद पड़ा था,
यहां पर ओपीडी का कार्य जनपद के चिकित्सकों के सहयोग से शुरू हो गया है। सुल्तानपुर जनपद के चिकित्सक समाज सेवा के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर के भाग लेते हैं।उसी का परिणाम है कि जनपद के चिकित्सकों ने निशुल्क ओपीडी के लिए समय देकर रोटरी क्लब ट्रांस गोमती के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सम्मान बढ़ाया है। वीर अब्दुल हमीद चिकित्सालय में मरीजों के लिए ओपीडी सुबह 10:00 से 12 एवं साईं 4:00 से 6:00 बजे तक चलती है। जिसमें जनपद के नामी-गिरामी चिकित्सक अपना समय दान देते हैं